Anti Corruption Bureau, Raipur, Chhattisgarh ... करोड़पति निकला लेबर अफसर 'रणवीर कपूर' के घर एंटी करप्शन ब्यूरो का छापा, संपत्ति किया जब्त रायपुर/बिलासपुर/भिलाई/जगदलपुर। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को सहायक श्रम अधिकारी (एएलओ) के ठिकानों पर छापा मारकर दो करोड़ की संपत्ति का खुलासा किया। इसने अपना ज्यादातर निवेश अचल संपत्ति में कर रखा है। एसीबी के एडिशनल एसपी मनोज खिलाड़ी ने बताया कि सहायक श्रम अधिकारी रणवीर कपूर जब जगदलपुर में पदस्थ थे। उनके पास आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत मिली थी। जांच के बाद तीन जनवरी को उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत जुर्म दर्ज किया गया। एसीबी की अलग-अलग टीमों ने रायपुर,भिलाई, बिलासपुर व जगदलपुर में उनके ठिकानों पर छापा मारा। एंटी करप्शन ब्यूरो ने बताया कि श्री कपूर द्वारा अनैतिक तरीके से संपत्ति जोड़ने की शिकायत काफी दिनों से मिल रही थी। ब्यूरो ने शिकायतों के भौतिक सत्यापन के बाद उसके
...