श्री हरिमंदर साहिब सेवा सोसाइटी का जथा पिछले पन्द्रह सालों से हर महीने संगरांद के दिन दिल्ली से सुबह शताब्दी ट्रेन से श्री दरबार साहिब अमृतसर के दर्शनों के लिए जाता है और उसी दिन शाम को वापिस आता है. जथे के लोगो द्वारा पांचो बानियो का पाठ किया जाता है, रागी जथा कीर्तन करता है और शाम को रहरास साहिब और सुखमनी साहिब का पाठ किया जाता है. यहाँ तक की ट्रेन में लंगर, चाय आदि की सेवा जथे के लोग स्वेम करते है. इस बार चेत्र महीने की संगरांद पर भी जथा दिल्ली से सुबह रवाना हुआ. भाई कुलबीर सिंह जी फाजिल्का वालों के जथे ने कीर्तन शरवन करवाया, बीबी कुलवंत कौर और बीबी अमरदीप कौर द्वारा सुखमनी साहिब का पाठ किया गया. जथे के संचालक इन्दर प्रीत सिंह टिंकल द्वारा किया जाता है और इसमें उन्हें जसपाल सिंह, भूपिंदर सिंह, राजीव जग्गी, राजेश शर्मा, प्रितपाल सिंह, सुखविंदर सिंह सुखी, तरलोचन सिंह, उज्जल सिंह साहनी, जसवंत सिंह, हरिंदर सिंह मल्होत्रा
...